जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के महासचिव डॉ. उमराव सिंह यादव को झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ओबीसी विभाग के चेयरमैन श्री हर सहाय द्वारा की गई है।
डॉ. उमराव सिंह यादव झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के ग्राम निहालोठ के मूल निवासी हैं। वे वर्तमान में ओबीसी कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वे दी टैक्स बार एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं।
उनकी नियुक्ति एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जयहिंद की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति के बाद डॉ. यादव ने ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री हर सहाय यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जयहिंद, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
डॉ. यादव की नियुक्ति पर सर्व श्री रामचंद्र यादव एडवोकेट, कैलाश चंद यादव, बाबूलाल यादव (सेवानिवृत्त आरएएस), रामावतार यादव, महिपाल यादव तथा विष्णु भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।
