आरंभ 2026’ फेस्ट में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, छात्रों की सराहना

 


जयपुर।

जयपुर में आयोजित ‘आरंभ 2026 – आर्किटेक्चरल एजुकेशन फेस्ट’ में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कर युवा छात्रों का उत्साहवर्धन किया। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की इस पहल में देशभर से वास्तुकला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली छात्र एक मंच पर एकत्रित हुए।

कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने छात्रों से संवाद किया और डिज़ाइन, शहरी विकास तथा स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) से जुड़े उनके नवाचारपूर्ण विचारों को सुना। उन्होंने छात्रों की स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी नवाचार और जिम्मेदारी के साथ भविष्य के शहरों की नई परिकल्पना कर रही है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके कार्यों की प्रशंसा की


‘आरंभ 2026’ फेस्ट ने न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि वास्तुकला के क्षेत्र में नए आयामों और संभावनाओं पर सार्थक संवाद का मंच भी प्रदान किया।

Previous Post Next Post