पुरुष एवं महिला बंदियों के लिए केन्द्रीय कारागृह जयपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित

 


जयपुर, 27 मार्च 2026।

केन्द्रीय कारागृह जयपुर में आज पुरुष एवं महिला बंदियों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अभय केसरी एनजीओ एवं स्वनेत्र आई अस्पताल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें श्रीमती अनुजा गोलेछा, श्रीमती कनिष्का जैन एवं श्रीमती पिंकी बेंगानी का विशेष सहयोग रहा।

शिविर के दौरान लगभग 320 पुरुष बंदियों और 180 महिला बंदियों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 250 बंदियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। लंबे समय से दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बंदियों के लिए यह शिविर राहतकारी साबित हुआ।


यह आयोजन महानिदेशक जेल श्री अशोक राठौड़ की प्रेरणा एवं उप महानिरीक्षक रेंज जयपुर श्रीमती सुमन मालीवाल के प्रयासों से संभव हो सका।

शिविर में केन्द्रीय कारागृह जयपुर के उपाधीक्षक श्री सुमेर सिंह, महिला सुधार गृह जयपुर की उपाधीक्षक श्रीमती सरोज विश्नोई, डॉ. सचिन जादौन, डॉ. कैलाश विजयवर्गीय सहित जेल प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे।


इसके अलावा, कारागार मुख्यालय राजस्थान जयपुर, उप महानिरीक्षक रेंज जयपुर कार्यालय, महिला जेल, केन्द्रीय कारागृह, मंत्रालय कार्मिक, आरएसी एवं जेल स्टाफ के करीब 120 कार्मिकों ने भी शिविर में अपनी नेत्र जांच करवाई।

Previous Post Next Post