मुंबई में 22 मार्च को आयोजित होगा ‘बेटी चैरिटी वॉक’ फिल्म और टीवी सितारे करेंगे रैंप वॉक, जयपुर के डिजाइनर्स का कलेक्शन रहेगा आकर्षण का केंद्र

 



जयपुर

जयपुर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हनीत सिंह और ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन का विशेष कलेक्शन 22 मार्च को मुंबई में आयोजित होने वाले ‘बेटी चैरिटी वॉक’ में भव्य रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन  (आईटीए) द्वारा किया जा रहा है, जो मनोरंजन जगत की प्रतिष्ठित संस्था है।

इस चैरिटी वॉक में टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां हनीत सिंह द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों और परीना जैन के फाइन ज्वैलरी ब्रांड ‘परीना इंटरनेशनल’ की सिग्नेचर पोल्की ज्वैलरी पहनकर रैंप वॉक करेंगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा इस दिशा में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस संबंध में जानकारी , प्रेसीडेंट, आईटीए एवं ‘बेटी मूवमेंट’ की फाउंडर, ने जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

इस अवसर पर हनीत सिंह, परीना जैन और प्रसिद्ध फैशन कोरियोग्राफर  भी उपस्थित रहे।

कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

इस विशेष चैरिटी वॉक में कई अन्य कलाकार हिस्सा लेंगे।

‘स्वर्ण महल’ कलेक्शन में दिखेगी राजस्थान की शाही झलक

हनीत सिंह ने कहा, “बेटी चैरिटी वॉक जैसे मंच का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। यह केवल फैशन शो नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रयास है।”


उन्होंने बताया कि उनका विशेष कलेक्शन “स्वर्ण महल” राजस्थान की शाही और भव्य विरासत से प्रेरित है। इस कलेक्शन में पारंपरिक और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

कलेक्शन में शामिल प्रमुख परिधान:

पारंपरिक लहंगे और शेरवानी

स्टिच्ड साड़ी और डिजाइनर गाउन

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स

मेंसवेयर में जोधपुरी सूट, अचकन, टक्सीडो और ब्लेज़र सूट

इन परिधानों में जयपुर के कारीगरों द्वारा की गई बारीक हैंड डिटेलिंग देखने को मिलेगी, जिसमें लंपा वर्क, कच्चा पत्ती, ज़रदोज़ी जैसी पारंपरिक कढ़ाई के साथ 3डी एप्लिक, सीक्विन्स, यूनिक बीड्स और क्रिस्टल्स का आधुनिक संयोजन शामिल है। साथ ही सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का उपयोग कलेक्शन को रॉयल लुक प्रदान करता है।


ज्वैलरी में दिखेगी पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक एलिगेंस

परीना जैन ने कहा, “यह मंच फैशन और सामाजिक सरोकार का अद्भुत संगम है। हमारी ज्वैलरी इस पहल का हिस्सा बनकर बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ा रही है।”

उनके कलेक्शन में शामिल हैं:

हस्तनिर्मित पोल्की और जेमस्टोन ज्वैलरी

एमराल्ड नेकलेस और मॉडर्न चोकर

नेकलाइन नेकलेस और लॉन्ग सेट

चांदबली, झुमके और स्टेटमेंट ईयररिंग्स

एलिगेंट स्टड्स

इन सभी डिज़ाइन्स में जयपुर की पारंपरिक कारीगरी को मॉडर्न और रिफाइंड स्टाइल के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो ‘परीना इंटरनेशनल’ ब्रांड की विशेष पहचान है।

सामाजिक उद्देश्य के लिए एकजुट होगा मनोरंजन जगत

‘बेटी चैरिटी वॉक’ एक ऐसी पहल है, जो मनोरंजन जगत की विभिन्न हस्तियों को एक मंच पर लाकर बालिका शिक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्थन जुटाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


हनीत सिंह के बारे में

हनीत सिंह जयपुर के एक प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर हैं, जो अपने रॉयल और ट्रेडिशनल-फ्यूजन कलेक्शन्स के लिए जाने जाते हैं। उनके डिज़ाइन्स में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक फैशन ट्रेंड्स का संतुलित मेल देखने को मिलता है।

उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उनके कलेक्शन्स देश-विदेश के कई फैशन शो में सराहे जा चुके हैं। हनीत सिंह विशेष रूप से ब्राइडल वियर, कुट्योर कलेक्शन्स और मेंसवेयर डिजाइनिंग के लिए जाने जाते हैं।

परीना जैन के बारे में

परीना जैन एक उभरती हुई ज्वैलरी डिजाइनर हैं और ‘परीना इंटरनेशनल’ ब्रांड की संस्थापक हैं। उनकी डिज़ाइन्स में पारंपरिक भारतीय ज्वैलरी कला को आधुनिक डिजाइन एस्थेटिक्स के साथ प्रस्तुत किया जाता है।

वे विशेष रूप से पोल्की, कुंदन, जेमस्टोन और एमराल्ड ज्वैलरी के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा डिजाइन किए गए आभूषणों में बारीकी, एलिगेंस और रॉयल फिनिश देखने को मिलती है, जो उन्हें फैशन इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाती है।

Previous Post Next Post