जयपुर। बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने झालाना डूंगरी स्थित परिसर में माता रमाबाई अम्बेडकर बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया। भूमि पूजन और शिलान्यास पट्ट के अनावरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
परियोजना में समाज के 70 से अधिक भामाशाहों ने सहयोग दिया है, जिन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पीसी हाड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा, महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया, कोषाध्यक्ष दयानंद सक्करवाल, केएल बैरवा, बीएल बैरवा, निर्माण समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बेरी, सुनील नारनौलिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद वर्मा रलावता ने किया।
इस दौरान युवा नेता रवि मेघवाल, पूजा वर्मा, अजय डागर सहित बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। यह पहल निश्चित रूप से बालिका शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।