हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर 108 किलो दूध से अभिषेक, कल होगा महागद्दी आयोजन

 


जयपुर। झोटवाड़ा रीको एरिया स्थित बड़पिपली बालाजी धाम में हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर महंत प्रमेन्द्र नाथ महाराज के सान्निध्य में बालाजी का 108 किलो दूध से भव्य अभिषेक किया गया तथा आकर्षक श्रृंगार किया गया।

महंत प्रमेन्द्र नाथ जी महाराज ने बताया कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर धाम पर जनकल्याण हेतु महागद्दी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु नारियल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगेंगे। महंत महाराज श्रद्धालुओं को झाड़ा लगाकर उनके जीवन में सुख, शांति और आनंद की कामना करेंगे तथा डोरे का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि वर्षों से मान्यता है कि महागद्दी आयोजन के दौरान जो भी श्रद्धालु धाम पर आकर झाड़ा ग्रहण करता है, उसकी मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक समस्याओं में सुधार होता है। उन्होंने बताया कि महंत महाराज 400-400 दिन के दुर्लभ अनुष्ठान करते हैं और उसी से प्राप्त आध्यात्मिक शक्तियों के माध्यम से कठिन से कठिन रोगों का उपचार कर लोगों को राहत प्रदान करते हैं।



कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में धाम से जुड़े राकेश कुमार शर्मा (महानगर संयोजक, घुमंतू जाति कार्य), प्रताप भानु सिंह, राम सिंह शेखावत, राधेश्याम शर्मा, नरेंद्र सिंह, विष्णु शर्मा, अनिरुद्ध सिंह एवं विक्रम सिंह रुंडल सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि आयोजन में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Previous Post Next Post