जयपुर/भोपाल। वीनस फिल्म एंड इवेंट्स की ओर से आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया-2026 (सीजन-5) का भव्य ग्रैंड फिनाले शनिवार को भोपाल के जलसा रिट्रीट रिजॉर्ट में संपन्न हुआ। इस दौरान देशभर से चयनित टॉप 30 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और आकर्षक व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
500 प्रतिभागियों में से चुनी गईं टॉप 30 फाइनलिस्ट
आयोजक जेजे कश्यप और शो डायरेक्टर रश्मि शुक्ला ने बताया कि देशभर में आयोजित ऑडिशन राउंड्स में करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 30 फाइनलिस्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया।
इन विजेताओं ने जीता खिताब
मिस कैटेगरी:
वीनस मिस इंडिया-2026 का ताज अपेक्षा पांडे के सिर सजा। दामिनी पटेल फर्स्ट रनरअप और मोनिका राव सेकंड रनरअप रहीं। श्रद्धा गुप्ता थर्ड रनरअप और मिताली फोर्थ रनरअप बनीं।
व्यूअर चॉइस अवॉर्ड भी अपेक्षा पांडे को मिला, जबकि मिस टैलेंटेड दामिनी पटेल और मिस फोटोजेनिक भक्ति नेगी रहीं।
मिसेज क्लासिक कैटेगरी:
ज्योति मोहिटे ने वीनस मिसेज इंडिया क्लासिक का खिताब जीता। डॉ. चांदनी भारती फर्स्ट रनरअप और कीर्ति सक्सेना सेकंड रनरअप रहीं।
व्यूअर चॉइस और फोटोजेनिक अवॉर्ड भी ज्योति मोहिटे के नाम रहे।
मिसेज प्रीमियम कैटेगरी:
चंचल सरवैया ने वीनस मिसेज इंडिया प्रीमियम का ताज अपने नाम किया। पारुल शर्मा फर्स्ट रनरअप और भूमि राजवानी सेकंड रनरअप बनीं।
जूरी में शामिल रहीं ये हस्तियां
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन करने के लिए जूरी में वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025 अंकिता श्रीवास्तव, आराधना वर्मा, डॉ. अश्विनी भटनागर, दीपिका रावत और रिंकी जांगिड़ जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं।
रैंप पर दिखा फैशन और आत्मविश्वास का संगम
पूरे आयोजन में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फैशन, ग्रूमिंग और टैलेंट के इस संगम ने कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना दिया।
यह प्रतियोगिता न केवल सौंदर्य बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व के समग्र विकास का मंच साबित हुई, जहां देशभर की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला।









