झुंझुनूं। ग्राम निहालोठ की ढाणी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ओबीसी कांग्रेस के झुंझुनूं जिला प्रभारी एडवोकेट उमराव सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार जिले में आगमन पर ग्रामवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
निहालोठ बस स्टैंड पर राम प्रताप, अर्जुन जी (टीआई), महावीर जागीरदार, रामस्वरूप, सुरजभान, लालचंद यादव, रामनिवास यादव, बलबीर यादव, जगदेव यादव, अशोक कुमार यादव, रामयश पाल, मोतीलाल, रणधीर, रजनेश, धर्मवीर, अमर सिंह, ओमप्रकाश, जगदीश, विक्रम बहादुर सिंह, शुभराम एवं महिपाल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने स्वागत किया।
इसके अलावा ग्राम रायपुर में देशराज, मदनलाल, राजकुमार, बाबूलाल, अशोक कुमार, रामनिवास, मुरारीलाल, जलेंद्र सिंह, विजयपाल, रवि कुमार, भूपेंद्र, ऋषि कुमार और जितेंद्र सहित अन्य लोगों ने भी आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान निहालोठ की ढाणी में विधायक श्रवण कुमार एवं विधायक पितराम काला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ग्रामवासियों द्वारा एडवोकेट उमराव सिंह का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट उमराव सिंह ने सभी ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, मान-सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

