नाहरगढ़ फोर्ट में ब्रिगेडियर महाराजा भवानी सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

 


जयपुर, 16 अप्रैल 2026। नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में ब्रिगेडियर महाराजा भवानी सिंह की पुण्यतिथि पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उनकी मोम प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रिगेडियर भवानी सिंह केवल जयपुर के महाराजा ही नहीं, बल्कि देश के सच्चे हीरो थे। उन्होंने कहा कि 1971 का भारत-पाक युद्ध में उनकी बहादुरी आज भी युवाओं को प्रेरित करती है।



उन्होंने जानकारी दी कि विगत 22 अक्टूबर को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा इस वैक्स प्रतिमा का अनावरण किया गया था। अब हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि और जन्मतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके शौर्य से प्रेरणा ले सके।

इस अवसर पर सैकड़ों पर्यटकों ने उनकी प्रतिमा पर गेंदा फूल की मालाएं चढ़ाकर नमन किया। कई पर्यटकों ने प्रतिमा के साथ तस्वीरें लीं और उनके सैन्य योगदान को याद किया।

ब्रिगेडियर महाराजा भवानी सिंह बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के नायक रहे और उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वे जयपुर राजघराने के अंतिम महाराजा थे और उन्होंने 10 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की कमान संभालते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous Post Next Post