Hh
जयपुर, 14 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में द अर्थ एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर इस कानून के महत्व पर चर्चा की गई।
ईएचसीसी लाइफकेयर लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक, फिक्की फ्लो जयपुर की संस्थापक अध्यक्ष एवं द अर्थ एसोसिएशन की सह-संस्थापक श्रीमती नीता बूचरा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को न केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, बल्कि वे निर्णय प्रक्रिया में भी सशक्त भागीदारी निभा सकेंगी।
उन्होंने कहा कि सशक्त नारी से न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज विकसित होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो देश भी आगे बढ़ता है। यह अधिनियम महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा और उनके समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
एसोसिएशन के बारे में:
द अर्थ एसोसिएशन एक सक्रिय सामाजिक संस्था है, जो पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था हजारों वॉलंटियर्स के सहयोग से विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।



