जयपुर, 31 मई।
गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित “हीरोज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स-2026” समारोह प्रेरणा, उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान की मिसाल बनकर उभरा। हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से आए 250 से अधिक प्रतिभाशाली व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
800 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में हुआ सम्मान
समारोह में 800 से अधिक अतिथियों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, कला, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
अवार्ड्स की प्रमुख श्रेणियों में इनोवेटिव एजुकेटर ऑफ द ईयर, एक्सीलेंस इन एजुकेशन, यंग अचीवर ऑफ द ईयर, सोशल इम्पैक्ट लीडर, वुमेन अचीवर ऑफ द ईयर, लाइफटाइम अचीवमेंट, इंस्पायरिंग पर्सनालिटी, इनोवेशन एंड रिसर्च, स्टार्टअप ऑफ द ईयर और अन्य श्रेणियां शामिल रहीं।
‘देश के वास्तविक नायकों’ को पहचान दिलाने का मंच
आयोजक अभिषेक सोनी ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास है जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
“हीरोज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स-2026” ने देशभर की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित कर सफलता, प्रेरणा और उत्कृष्टता का नया अध्याय स्थापित किया।





















