लक्ष्मणगढ़/जयपुर। शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मोदी यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग (Industry Academia Collaboration) कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें उद्योग जगत की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।
....
लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप पर विशेष जोर
विश्वविद्यालय ने बताया कि इंजीनियरिंग, डिजाइन, एग्रीकल्चर, बिजनेस मैनेजमेंट, हेल्थ साइंस और अन्य विषयों के छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम करने का मौका दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों और कार्यशैली को समझने में मदद मिलेगी।
वैश्विक अवसरों पर भी फोकस
विश्वविद्यालय ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया है। इसके माध्यम से छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में रिसर्च, एक्सचेंज प्रोग्राम और उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है कैंपस
करीब 265 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक लैब्स, डिजिटल क्लासरूम, खेल सुविधाएं और सुरक्षित छात्रावास जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय का दावा है कि यहां छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मोदी यूनिवर्सिटी का लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी और भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है। नई इंडस्ट्री-अकादमिक पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।





