नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल द अशोक में मंगलवार को मन की उड़ान फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय गोल्डन अचीवर अवार्ड 2026’ एवं ‘विकसित भारत 2047’ राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। संस्था के संरक्षक एवं मार्गदर्शक डॉ. विजय किशोर बंसल के सतत मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने गरिमा और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। इस अवसर पर देशभर से राजनीति, फिल्म, उद्योग एवं समाजसेवा क्षेत्र की 36 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कॉन्क्लेव में ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए दो सत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, MSME, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कॉन्क्लेव के मॉडरेटर अंशुल जैन रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन रितेश मैनी ने प्रभावी ढंग से किया। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वे 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रही हैं और यदि आवश्यक हुआ तो इसे प्राप्त भी करेंगी, उन्होंने कहा कि मातृशक्ति होने के नाते हम दुर्गा का स्वरूप भी हैं और विकसित भारत में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है। कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें संदीप मरवाह, नासिर अब्दुल्ला, आशुतोष कौशिक, महंत श्री रस राज जी महाराज, मनोज शर्मा, पद्मश्री नलिनी–कमलिनी, डॉ. वीना लवानिया, मनीष अग्रवाल, नवरत्न अग्रवाल, विजय चौधरी, नेहा पांडे, जे. डी. माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मन की उड़ान फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भारत के समग्र विकास को गति देना और सभी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। हम उन व्यक्तित्वों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज, राज्य और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित किया है, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सकें।
कार्यक्रम में सम्मानित प्रमुख अवॉर्डीज़ में IPS विकास कुमार, संजय जलोटा, बलवंत सिंह भुल्लर, सोनल वसोया, डॉ. लालतलुआंगाना खियांगते (पद्मश्री), गायक शेखर जेसवाल, अमित जैन, प्रियंका ठाकुर, एडवोकेट हरिता मेहता, IPS अशोक कुमार, अगुस इंद्रा उदयाना (पद्मश्री), विमल गोयल, सिद्धार्थ अग्रवाल, कृष्णा चतुर्वेदी, अंशुल गुप्ता, आस्था गोस्वामी, डॉ. वाई. राखी (ज्योतिषाचार्य), मोहित चौधरी, इतीश्री रथ, डॉ. प्रीति शर्मा, हेमा शर्मा (अभिनेत्री एवं इन्फ्लुएंसर), डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. राशि गुप्ता और डॉ. अनुराग गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के सदस्यों कविता राजवानी, नीरा थापर, मिली अरोड़ा, उदिता तिबरवाल, मयंक अग्रवाल, नितिन गोयल, एडवोकेट ऋतिक वर्ष्णेय, अमित गुप्ता, स्तुति गुप्ता, अनुराग कलावाटिया, डॉ. गुरमीत सिंह, प्रणव पटेल एवं संजय सैनी सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



