जयपुर। राजधानी जयपुर के ग्रैंड सफारी होटल में शुक्रवार को कल्याण एंड संस प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट “क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5” का जयपुर ऑडिशन बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज़ में सम्पन्न हुआ। फैशन, कॉन्फिडेंस और प्रतिभा से भरपूर इस ऑडिशन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आईं युवतियों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान होटल परिसर में ग्लैमर, संगीत और रैंप वॉक का अनूठा संगम देखने को मिला।
इस बार ऑडिशन की थीम वेस्टर्न रखी गई थी, जिसमें सभी प्रतिभागी ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड में नजर आईं। एक समान ड्रेस थीम ने आयोजन को बेहद प्रोफेशनल और आकर्षक लुक दिया। रैंप पर प्रतिभागियों का आत्मविश्वास और स्टाइल देखने लायक था। पूरे आयोजन के दौरान युवतियों में मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
शो डायरेक्टर मोनू वर्मा ने बताया कि “क्वीन ऑफ राजस्थान” के पांचवें सीजन को लेकर युवतियों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं बल्कि युवतियों को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर के नए अवसर प्रदान करने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उदयपुर में सफल ऑडिशन आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि जयपुर में यह पहला ऑडिशन था, जिसे प्रतिभागियों और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
मोनू वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में फिलहाल केवल मिस कैटेगरी की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। चयनित मॉडल्स आगामी चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और अंततः जून माह में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी। ग्रैंड फिनाले को और भी भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम में कई विशेष अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस मौके पर सफारी ग्रुप के चेयरमैन पवन गोयल और राघव गोयल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री से विराट गाविंद्रा, क्वीन ऑफ इंडिया 2024 दिव्यांशी शर्मा, क्वीन ऑफ राजस्थान 2025 पलक मिश्रा, फर्स्ट रनर-अप साक्षी सैनी, मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2024 अनीता यादव, पिहू सिंह एवं एंकर आरजे राहुल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। फैशन, मनोरंजन और टैलेंट से भरपूर यह ऑडिशन युवाओं के लिए प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ।