जयपुर। ऑर्गेनाइज़र नीलम सक्सेना द्वारा आयोजित WNI Organisation के प्रतिष्ठित आयोजन “बियॉन्ड द बोल्ड एंड ब्यूटीफुल” के तहत 15 मई को द फोर्ट, जयपुर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पूर्व D’Sura में एक विशेष ग्रीट एंड मीट एवं पोस्टर लॉन्च सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, नेटवर्किंग और गरिमामयी उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शालिनी माथुर एवं अप्लव सक्सेना द्वारा किया गया। इस दौरान क्लब डायरेक्टर्स एवं सदस्यों में नीतू जैन, रितु सोनी, मिस ओनारिका, माधुरी कुमार, मंजरी चौहान, शी राइज क्लब से मुस्कान, परवीन, सीमा शर्मा, मनीषा सक्सेना, हीरा, तन्वी रंगटा, राशिका राठौड़, रुचि साधवानी, नीतू आहूजा, शमीना नेहरा, दिव्यांशी, डॉ. रागिनी ईश्वर, मोनिका करवासरा, अमिता मधुप, सुरिंदर कौर, रितु अग्रवाल, रितु शर्मा, रजनी श्रीवास्तव एवं नीरा राजवंशी की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
आयोजकों ने बताया कि आगामी मुख्य आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, फैशन, ग्लैमर, नेटवर्किंग एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के सम्मान का प्रेरणादायक मंच बनेगा।

.jpg)

