जयपुर। मातृ दिवस के अवसर पर संस्कृति सोशल क्लब द्वारा में ‘मां के मन की बात’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां वे खुलकर अपनी भावनाएं, विचार और जीवन के अनुभव साझा कर सकें तथा अपने मन की बात खुलकर व्यक्त कर सकें।
क्लब की अध्यक्षा अनीता दीपक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में करीब ढाई सौ महिलाओं ने भाग लिया और अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान एवं भावनाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
इस अवसर पर हाउजी, फन गेम्स, कैटवॉक, अंताक्षरी, केक कटिंग सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को संस्कृति सोशल क्लब की ओर से आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में एवं द्वारा महिलाओं को कैंसर संबंधी महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। वहीं मार्केटिंग मैनेजर विवेक जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर ने भी महिलाओं को प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृति सोशल क्लब की बोर्ड मेंबर अनिता सैनी, रूपा अग्रवाल, शशि शर्मा, नीतू लाड़िया, तृप्ति अग्रवाल तथा शालिनी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। सभी ने समर्पण भाव से आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









