सूर्या उदय संस्था द्वारा स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

जयपुर। की ओर से सरकारी स्कूल शामियाना, बस्सी जयपुर शहर में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।



संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों तक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे प्रतिदिन पढ़ाई के लिए स्कूल आ सकें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित और जागरूक बनाना समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्था आगे भी शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Previous Post Next Post