जयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोलछा परिवार द्वारा अपने कार्यस्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गोलछा फाउंडेशन ट्रस्ट की चेयरपर्सन जसलीन गोलछा, गोलछा ग्रुप के ग्रुप सीईओ दिनेश पुरोहित, सीईओ विग्नेश्वर स्वैन एवं एचआरओ अतुल यादव सहित समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान जसलीन गोलछा ने जयपुरवासियों के बीच लगभग 1000 जूट बैग वितरित कर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करें तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।
जसलीन गोलछा ने बताया कि गोलछा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अब तक करीब 150 पेड़ और पौधों का वितरण किया जा चुका है। संस्था लगातार प्रकृति संरक्षण और जनजागरूकता के लिए कार्य कर रही है।
गोलछा परिवार केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा खनन क्षेत्रों से जुड़े गांवों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पिछले तीन वर्षों में भीलवाड़ा क्षेत्र में 20 हजार से अधिक पौधारोपण किया गया है। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है तथा ग्रामीणों के लिए समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता है, जहां स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर जसलीन गोलछा ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराते हुए समाज को भी पर्यावरण सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।


