जयपुर। राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 की टॉप-28 फाइनलिस्ट की घोषणा रविवार को कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में भव्य समारोह के दौरान की गई। फ्यूजन ग्रुप द्वारा रूवी डिजिटल और विरासत हेरिटेज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 6500 प्रतिभागियों में से चयनित 28 फाइनलिस्ट को पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। टॉप फाइनलिस्ट ने ड्रेसज़िला की माधुरी चेतावनी द्वारा डिजाइन किए गए पारंपरिक लहंगे और शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह द्वारा तैयार पारंपरिक आभूषण पहनकर रैंप वॉक की। जैसे ही प्रतिभागियों ने मंच पर कदम रखा, पूरा माहौल राजस्थानी संस्कृति और लोक परंपराओं के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर सभी फाइनलिस्ट का राजतिलक कर पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके साथ ही मिस राजस्थान 2026 के ताज की दौड़ आधिकारिक रूप से शुरू हो गई।
30 दिन की विशेष ग्रूमिंग ट्रेनिंग
मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को आगामी 30 दिनों तक विशेष ग्रूमिंग एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 4 जून से 4 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसमें फैशन, फिटनेस, कम्युनिकेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इंटरनेशनल पेजेंट्स से जुड़ी विशेषज्ञ ट्रेनिंग शामिल होगी।
मुख्य अतिथि ने किया फाइनलिस्ट्स का अनावरण
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारत 24 के सीएमडी जगदीश चंद्रा द्वारा टॉप-28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा के साथ हुई।
इस दौरान रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा, पार्क ओशियन के डायरेक्टर संदीप जैन, सफारी ग्रुप के पवन गोयल, वीवो के मुदित शर्मा, विरासत हेरिटेज के मनीष ताम्बी, मजेस्टिक मेकओवर की मधु यादव, हैवा हैवन के जीएम रविन्द्र सिंह, आर चंद्रा के जीएम नवल शेखावत, मिस ओशियन वर्ल्ड के डायरेक्टर सीपी राठौर, शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह, परंपरा द ज्वैल्स के विनय सोनी, गोल्डन डिवाइन के अंशुल जैन, जेकेजे फैशन के दीपक मौसून, डॉ. नीदा मदान, डॉ. विवेक रूंगटा और अरशद हुसैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाला प्लेटफॉर्म
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान केवल एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं, बल्कि युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाला सशक्त प्लेटफॉर्म है।
पूर्व विजेताओं में सिमरन शर्मा ने मिस ग्रैंड इंडिया, प्रियां सेन ने मिस अर्थ इंडिया, मिताली कौर ने इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया और मिस ग्लोबल इंडिया जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं अरुणा बेनीवाल, वैष्णवी शर्मा और तरुश्री राय ने फेमिना मिस इंडिया जैसे राष्ट्रीय मंचों पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। स्प्लिट्सविला से पहचान बनाने वाली आकांक्षा चौधरी ने भी राज्य का नाम रोशन किया।
विशेषज्ञ देंगे विशेष प्रशिक्षण
ग्रूमिंग सेशन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। इनमें फोटो सेशन वासु जैन, वॉक सेशन शाहरुख, जुंबा सेशन फ्यूजन टीम, मेडिटेशन निर्मला सेवानी, टेबल एटीकेट्स यतेंद्र नेगी, योगा एवं वेलनेस रंजीता जैन, आई कॉन्टैक्ट अरशद हुसैन, मोटिवेशनल सेशन आलोक शर्मा और एकता जैन, मेकअप एवं सेल्फ ग्रूमिंग मधु यादव, न्यूट्रिशन रूचि बरतरिया, स्माइल केयर डॉ. नीदा मदान तथा स्किन केयर डॉ. विवेक रूंगटा द्वारा प्रदान की जाएगी।
![]() |
मिस राजस्थान 2026 की टॉप-28 फाइनलिस्ट
- जाह्नवी कुमावत
- अनमोल शेखावत
- निहारिका राठौड़
- श्रुति नायक
- वंशिका नूनिया
- अनुष्का माथुर
- आशा जांगिड़
- निहारिका माथुर
- श्रीजा गुप्ता
- शगुन राठौड़
- कुसुम सोनी
- अक्षिता तंवर
- श्रुति कुमारी
- शुभांगी शर्मा
- सुहानी जैन
- आस्था भूटानी
- प्रज्ञा चौधरी
- लक्ष्यिता गोदारा
- ज्योति चौधरी
- खुशी धींनवा
- दिव्यांशी जांगिड़
- प्राची हिंदूजा
- मेघना चौधरी
- कृतिका डिडवानिया
- नेहा हंसराजानी
- पलक शर्मा
- वर्षा शर्मा
- आराध्या मदान
राजस्थान की खूबसूरती, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का संगम बने मिस राजस्थान 2026 के इस सीजन को लेकर अब पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आगामी एक माह तक चलने वाली ग्रूमिंग प्रक्रिया के बाद ग्रैंड फिनाले में नई मिस राजस्थान का चयन किया जाएगा।














