राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जोबनेर में "रन फॉर लंग्स" मैराथन का आयोजन

 



जोबनेर, 19 जून। कांग्रेस सांसद के जन्मदिवस के अवसर पर जोबनेर में "रन फॉर लंग्स" मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुबह 7 बजे ढाणी नागा चौराहा से शुरू हुई मैराथन महला तिराहा तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करना था। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हुए।

मैराथन के विजेताओं को साइकिल सहित विभिन्न आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभिषेक चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं की आवाज हैं और उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह मैराथन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन आवश्यक है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अभिषेक चौधरी ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post